Latestगंगा तट से

विवि में अनियमितता पर बिफरी ABVP ने फूंका कुलपति का पुतला

ABVP प्रयाग जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा राज्य विश्वविद्यालय में प्राप्त अनियामियता व परीक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कुलपति का पुतला दहन किया ।

इलाहाबाद राज्य वि.वि.के छात्रों की आज से परीक्षाएँ प्रारम्भ हुई है,किन्तु पहले ही दिन इलाहाबाद राज्य वि.वि.प्रशासन व कुलपति की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई और छात्रों की परीक्षाएं प्रातः 7 बजे से होनी थी लेकिन समय पर प्रत्येक जिले में तय परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र ही नही उपलब्ध हो सके जिसके चलते परीक्षाओं का समय लगातार बदलता रहा यानी पहले 7 बजे, फिर 8:30 बजे व उसके बाद 9:30 पर छात्रों को कुछ केंद्रों पर प्रश्न-पत्र बांटे गए। उसके बाद अन्य केंद्रों पर अलग-अलग समय पर प्रश्न-पत्र बाटे गए।

इस पर गुस्साए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला जलाया। ऐसी घटना के सन्दर्भ में प्रान्त सह मंत्री अनुज शर्मा जी ने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार कुलपति जी को जो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न कर सके अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए।

आभाविप ने कहा कि राज्य विश्व विद्यालय के कुलपति का परीक्षा के साथ इस तरह करना छात्र हित में बहुत ही निंदनिय घटना है।

सरकार को एसे व्यक्ति को इस प्रकार कि जिम्मेदारी को वापस ले लेनी चाहिये अर्थात पद मुक्त कर देना चाहिए।

प्रमुख रुप से उपस्थित प्रदेश सह मंत्री अनुज शर्मा,जिला सह संयोजक बबलु सोनकर,प्रान्त कार्र्यकारिणी सदस्य अनिल त्रिपाठी , तहसील प्रमुख रजनिश तिवारी, नगर अध्यक्ष शुभम उपाध्याय, नगर मंत्री सोनु दुबे, राहुल दुबे,रबिन्द्र गुप्ता,अभिषेक यादव,सुनिल गुप्ता,आदर्श द्विवेदी, कृष्ण देव जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button