Latest

इविवि: पीजी एवं प्रोफेशनल कोर्सों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 25 सितंबर से ऑनलाइन मोड में होंगी। यह फैसला बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विदित हो कि विगत दिनों इविवि प्रशासन की ओर से सूचना जारी कर कहा गया था कि परास्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 सितंबर से कराई जाएंगी। इसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया था। लेकिन बीते सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसी बीच बुधवार को परीक्षा समिति की आपात बैठक बुला ली गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 25 सितंबर से ही कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 सिंतबर से होने वाली परीक्षाएं विभाग की ओर से आयोजित की जाएंगी। ऐसे में उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील किया है कि वह विभागाध्यक्ष और शिक्षकों के संपर्क में रहें।

Related Articles

Back to top button