Latest
परवेज व असलम को कांग्रेस में नयी जिम्मेदारी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कांग्रेस नेता परवेज सिद्दीक़ी, मो0 असलम सहित चार नेताओं को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नयी जिम्मेदारी दी गयी है । एआईसीसी संगठन प्रभारी महासचिव के0सी0वेणु गोपाल द्वारा जारी पत्र में सिद्दीक़ी को विभाग का जमुनापार अध्यक्ष बनाया गया है जब कि असलम को प्रदेश महासचिव पद सौपा गया है। इसी प्रकार नसीम हाशमी को गंगापार अध्यक्ष तथा इरफानूल हक़ को प्रदेश सचिव का दायित्व मिला है । यह जानकारी शहर अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद अली ने दी। एआईसीसी सदस्य तस्लीम उद्दीन, पूर्व महासचिव फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, नफीस अनवर,कैफ वारसी, जावेद उर्फी, अजय श्रीवास्तव, डा0 सत्या पाण्डेय, प्रदीप द्विवेदी, सिब्तैन बबलू आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।




