Latest
364 का कटा कनेक्शन, बिजली चोरी में 23 धराए

बिजली विभाग का बकायेदारों के खिलाफ चला अभियान
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बिजली विभाग ने सोमवार को शहर के कई इलाकों में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 364 बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही 23 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। करैलाबाग, करेली में बिजली विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर 62 ऐसे बकाएदारों के कनेक्शन काटे जो कई माह से बिजली के बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे।
बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आठ जगह बिजली चोरी भी पकड़ी। इन सभी ने कटियामारी की थी। इसी प्रकार रामबाग, लश्कर लाइन मुहल्ले में भी सात घरों में बाईपास कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। मीरापुर, बलुआघाट में भी आठ जगह बिजली चोरी पकडने के साथ ही बड़ी संख्या में बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।




