Latest

शिविर लगाने के पहले करें मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र पूरा- स्वामी ब्रह्मश्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने बुधवार को कहा कि मेला प्रशासन ने 21 दिसम्बर को सभी दण्डी समाज के 127 पुरानी संस्थाओं को जमीन का आवंटन अभिलेख से कर दिया है।

अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीयअध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा शिविर लगाने के पहले करें मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र पूरा

ऐसे में कोई संत-महात्मा या संस्था छूटी नहीं है और न ही जमीन आवंटन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी हुई क्योंकि जमीन आवंटन के दौरान दण्डी समाज के सभी वरिष्ठ संत-महात्मा मौजूद थे।

मेला प्रशासन के अफसरों को धन्यवाद दे रहा हूं कि उन्होंने शांतिपूर्वक माहौल में जमीन आवंटन का कार्य सकुशल संपन्न करवा दिया था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दण्डी समाज के संत-महात्मा या संस्था को जमीन कम हो तो वह नये सिरे से जमीन आवंटन के लिए आवेदन कर सकता है ।

जिस पर मेला प्रशासन के अफसर विचार करके अपना निर्णय ले सकते है। उन्होंने कहा कि दण्डी समाज के जिन संत-महात्माओं को जमीन का आवंटन हुआ है वह आवंटन मेला प्रशासन ने वर्ष-2018 के आधार पर किया है। जमीन आवंटन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र, मेला प्रभारी विवेक चतुर्वेदी एवं मेला प्रबंधक विवेक शुक्ला सहित मेला कार्यालय के जिम्मेदार कर्मचारी थे।

दण्डी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा कि समाजके संत-महात्माओं का शिविर अगले हफ्ते से लगना शुरू हो जायेगा।

ऐसे में मेला प्रशासन के अफसर चकर्ड प्लेट की सड़क, बिजली, पानी,टायलेट सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराये जिससे कि संत-महात्माओं को शिविर लगाने के दौरान परेशान न होना पड़े। स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा कि शिविर में मकरसंक्रान्ति से कार्यक्रम शुरू हो जायेगा।

Related Articles

Back to top button