Latest

चोरी के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, अशोक नगर में कपड़ा व्यापारी के घर की थी चोरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अशोक नगर में कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े एक करोड़ से अधिक की चोरी करने के आरोपियों के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी छह आरोपी वर्तमान में जेल में हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस केस की जांच सीओ सिविल लाइंस कर रहे हैं।
सिविल लाइंस के कपड़ा व्यापारी अरविंदर सिंह के अशोक नगर स्थित घर से 27 जुलाई की शाम बाइक सवार दो युवकों ने ताला तोड़कर एक करोड़ से अधिक सोना और लाखों की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस ने 5 अगस्त को चोरी का खुलासा कर माल की बरामदगी की थी। पुलिस ने इस बार न केवल बाइक सवार चोरों को गिरफ्तार किया था बल्कि चोरी का सोना खरीदने और उसे गलाने के आरोप में कारीगर और सराफ भी गिरफ्तार हुए थे। कैंट पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोपी करेली निवासी मोहम्मद हमजा, दरियाबाद निवासी आशीष श्रीवास्तव और करेली के वसीम खान, सुलतानपुर भावा का अकरम, महाराष्ट्र का एतला भारत और गुजराती मोहल्ला, अतरसुइया का राजेश कुमार के किला गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button