Latest

चंद दिनों में कम्प्लीट हो जाएगी फ़िल्म “चाहत ” की शूटिंग

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के टीवी एंकर रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार व पत्रकार सुधीर सिन्हा के निर्देशन में विभिन्न स्थलों पर फिल्माई जा रही हिंदी फिल्म ” चाहत “की शूटिंग चन्द दिनों बाद कम्प्लीट हो जाएगी।

प्रयागराज और उसके आस पास के शहरी व ग्रामीण इलाके की लोकेशन पर विगत कई दिनों से इसकी शूटिंग पूरे कोविड़ नियमो को ध्यान में रख कर की जा रही है,वहीं शूटिंग स्थल पर शूटिंग को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भीड़ भी सीन,शॉट व टेक का पूरा लुत्फ़ उठा थी है।

सांई नाथ इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित हो रही इस फ़िल्म के कलाकारों की बेहतरीन संवाद अदायगी को देख लोगो की भीड़ तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करने से नही चूकती है।

कलाकारों में बाजीराव बब्बन यादव,सपना सिंह,अनिल श्रीवास्तव,प्रतिमा श्रीवास्तव, सुधीर सिन्हा के अलावा प्रयागराज के स्थानीय रंगमंच के कलाकार अरुण वर्मा,धीरज सिंह,जे.पी.सिंह,रखी वर्मा,डॉक्टर सोनिया सिंह के साथ ही अन्य कलाकार जहांअपनी कला का जलवा बिखेर रहे हैं वहीं कई सुपर हिट एलबमो को देने वाले फ़िल्म के नायक -नायिका बाजीराव बब्बन यादव व सपना सिंह की केमेस्ट्री भी लोगो को खूब पसंद आएगी।

फ़िल्म के निर्देशक सुधीर सिन्हा के अनुसार फ़िल्म के नायक व नायिका के साथ ही कई बड़ी फ़िल्मो में अपने ससक्त अभिनय का जलवा बिखेरने वाले अनिल श्रीवास्तव व प्रतिमा उनके साथी कलाकार हैं।

बकौल निर्देशक सुधीर सिन्हा खुद जोगी बाबा के एक ऐसे ख़ास क़िरदार को निभा रहे हैं जो फ़िल्म की कहानी को नया मोड़ देती है।फ़िल्म” चाहत”में इनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री भी दर्शकों को ख़ास सन्देश देती नज़र आएगी।फ़िल्म के निर्माता अनिल श्रीवास्तव व सह निर्माता सन्तोष यादव हैं, जबकि फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर सम्भाल रहे हैं सुधीर सिन्हा जहां रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार है वहीँ दो दशकों से भी ज़्यादा विभिन्न चैनलों के न्यूज़ एंकर रहने के साथ प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार भी हैं।

फ़िल्म की स्टोरी आइडिया बब्बन यादव का है ,जिसका स्क्रीन प्ले -संवाद ,सुधीर सिन्हा ने लिखे हैं।फ़िल्म के गानों को मधुर स्वर दिया है जय प्रकाश ने डी ओ पी संजीव अमन की है।

“चाहत” सांई नाथ इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित एक साफ सुथरी बेहतरीन फ़िल्म है जो भारत सरकार व प्रदेश सरकार के बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ के साथ ही बेटी अपनाओ और नारी शशक्तिकरण का सुखद सन्देश देती नजर आएगी ।

इस फ़िल्म से लोगो को काफी उम्मीदें हैं।जब ये फ़िल्म रिलीज होगी तो हर उम्र वर्ग के लोग जहां इसे देखने के बाद आनन्दित होंगे वहीं ये फ़िल्म समाज के लोगो को सुखद सन्देश भी देती नज़र आएगी।

फ़िल्म के निर्देशक सुधीर सिन्हा ने भेंट वार्ता में बतलाया कि ” चाहत “पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है जिसमे रोमांस,कॉमेडी,ड्रामा,इमोशनल का पूरा तड़का है वहीं इसके चुटकीले संवाद फ़िल्म के प्रति लोगो को आकर्षित भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button