Latest

यूपीटीईटी 2020: नये साल का इंतजार बैठक आज, ऑनलाइन आवेदन के संकेत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब नए साल में ही शुरू होने के आसार हैं। वजह, शासन ने अभी तक प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई है। देरी से निर्णय का असर परीक्षा तारीख पर पड़ सकता है। बता दें कि पहले फरवरी माह के अंत में परीक्षा कराने की तैयारी थी।
यूपीटीईटी 2020 कराने पर शासन पहले ही सहमति दे चुका है और परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव से विस्तृत प्रस्ताव मांगा गया था। परीक्षा संस्था ने एक सप्ताह पहले ही प्रस्ताव भेज दिया उसमें 28 दिसंबर से 28 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन लेने का कार्यक्रम तय किया था, साथ ही परीक्षा की तारीख 28 फरवरी तय हुई थी। शासन ने इसका आदेश अब तक जारी नहीं किया है, बल्कि 28 दिसंबर को बैठक बुलाई गई है।
सोमवार को होने वाली बैठक में एनआइसी से समय सारिणी को लेकर मंथन होगा और उसके बाद शासनादेश जारी किया जाएगा। ऐसे में इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अब नए साल में ही लिए जाने के संकेत हैं। प्रस्ताव में जिलों में स्थित विश्वविद्यालय व महाविद्यालय को भी जिलाधिकारी की सहमति से परीक्षा केंद्र बनाने, प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन करने सहित कई बदलाव भी किए गए हैं। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि उन्हें शासनादेश का इंतजार है, उसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button