यमुनापार के जिला पदाधिकारियों ने बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मे पार्टी को योजना मुताबिक सीटें ना हासिल कर पानें के कारणों पर जिला कार्यालय सिविल लाइन्स मे बुधवार को जिला पदाधिकारियों संग मासिक व समीक्षात्मक बैठक मे मंथन करते हुए आगे के कार्ययोजना की रणनीति बनाई गई।भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी जिला पदाधिकारियों ने एक-एक कर अपने-अपने विचार को रखते हुए।
बैठक मे दो मिनट मौन रहकर राज्यमंत्री सहित अन्य भाजपाईयो के निधन पर श्रष्दाजंलि अर्पित की
जिला मंडल सेक्टर बूथ तक के कार्यकर्ताओं व जिला पंचायत समर्थित प्रत्याशियों के टिकट बटवारो आदि पर बारिकियों से निर्भिक होकर समीक्षा करते हुए कमियों से सीख लेकर आगे सुधार करके पुनः नई जोश और उमंग के साथ लगने को जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि हम हार से भी सीख लेकर आगे बढ़ते है। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं के कार्यो की समीक्षा करते हुए संगठनात्मक फेरबदल संभव है। जिन्होंने पार्टी मे रहकर पार्टी के विरुद्ध कार्य किया है। संगठन ऐसे लोगों को भी चिंहित कर रही है। श्री भारती ने कहा सभी को पूरे जोर-शोर के साथ लगकर अपने ब्लाक प्रमुख,और जिला पंचायत अध्यक्ष को कुर्सी पर आसीन करते हुए कमियों को पूरा करना है। बैठक के अंत में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप, भाजपा नेता इन्द्र देव शुक्ल के पिता दूधनाथ शुक्ल के साथ यमुनापार जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओं के निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ज्ञान सिंह पटेल, विक्रमादित्य, आशीष मिश्रा मुन्ना ,मलेश त्रिपाठी,हरिदेव धूरिया,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,आरती कोल,आदेश सिंह, सुरेश शुक्ला,मनोज गुप्ता आदि जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।



