Latest

जैन स्कूल का वार्षिकोत्सव:बच्चों की प्रतिभा के कायल हुये लोग

इलाहाबाद.। जैन विद्यालय प्रयाग का 50वां स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित बाल मेला धूम-धाम से मनाया गया।

मेले का शुभारंभ शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने किया श्री वाजपेई ने कहा मेले के प्रत्येक स्टाल और प्रदर्शनी बड़ी ही रुचि के साथ बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया ।

श्री बाजपेई ने कहा जैन विद्यालय में अलौकिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक जीवन में काम आने वाली सभी आवश्यक शिक्षा प्रदान कर रही ।

यहां दिए जा रहे संस्कार आज जीवंत रूप में मेले के माध्यम से देखने को प्राप्त हुआ उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रधानाचार्य माधुरी जैन सभी शिक्षिकाओं और प्रबंध समिति को विद्यालय की सुचारू व्यवस्था के लिए बधाई देते हुए आवश्यक हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मेले में जैन विद्यालय के बच्चों ने खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों के अनेकों स्टॉल लगाए थे। विशेष फुल्की चाट मिठाई पाव भाजी टिकिया पास्ता चुरमुरा कोल्ड्रिंग आदि लोगों को लोगों ने खूब पसंद किया।

इसके अतिरिक बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तकला वस्तुओं का आकर्षक प्रदर्शनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आकर्षण स्थिति के साथ खेल कूद के गेम झूले आदि मनोरंजन साधन थे
मेले में बच्चों के साथ भारी संख्या में उनके अभिभावक जेन समाज के सभी वर्गों के अनेक वरिष्ठ अति वरिष्ठ लोगों ने भी भारी संख्या में आकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष  हनुमान प्रसाद जैन मंत्री सुनील कुमार जैन पदुम कुमार जैन राजेश जैन अखिलेश जैन डॉ संतोस जैन अविनास जैन अजय जेन मंजुला जैन संगीता जैन डॉली जैन अधिनियम मेले में आए सभी मेहमानों का अभिनंदन और स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button