Latest

यूपी बोर्ड: विशेषज्ञ कराएंगे परीक्षाओं की तैयारी

संशोधित पाठ्यक्रम के लिए विवरण पत्रिका भी तैयार

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार यूपी बोर्ड के छात्रों को विशेषज्ञ बताएंगे कि वो परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें ताकि उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हो। खास यह कि कोविड-19 के चलते हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम को भी 30 प्रतिशत कम किया गया है। संशोधित पाठ्यक्रम के लिए विवरण पत्रिका भी तैयार की है। विवरण पत्रिका में विषयवार पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई है।
कोरोना काल में पढ़ाई ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से जारी है। ज्ञान गंगा और स्वयं प्रभा चैनल पर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान तैयार पाठ्यक्रम, उनके नोट्स, समय प्रबंधन समिति परीक्षा के दौरान कॉपियों में लिखे जाने वाले तरीकों के संबंध में भी छात्रों को जानकारी मिलेगी। इस बार वीडियो नोट्स उपलब्ध कराने की भी तैयारियां चल रही हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान परीक्षार्थियों को इससे मदद मिलेगी। विशेषज्ञ शिक्षक ई ज्ञान गंगा और स्वयं प्रभा चैनल पर अपने वीडियो बनाकर डालेंगे।

Related Articles

Back to top button