Latestइलाहाबाद समाचार

घटिया खाना मिलने पर यात्रियों का हंगामा

प्रयागराज। श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने प्रयागराज जंक्शन पर घटिया खाना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तमिलनाडु के चौंगलपट्ट से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही इस ट्रेन के 1600 यात्रियों को खाने में पूड़ी और अचार का पैकेट दिया गया।

श्रमिकों ने खाना बासी बताते हुए पूड़ी से बदबू आने की शिकायत की। फिर खाना फेंक दिया और नारेबाजी करने लगे।

सूचना पर पहुंचे अधिकारियों और जीआरपी जवानों ने यात्रियों को शांत कराया और ट्रेन को रवाना कराया। जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने कहा कि कुछ कोचों में श्रमिकों ने खाने की शिकायत की। बाद में आईआरसीटीसी की ओर से बिस्किट, केक और पूड़ी का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button