Latest

सुरेश यादव, इलाहाबाद गंगापार कांग्रेस के नये अध्यक्ष

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 1996 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई करते हुए 2005 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव जीत के महामंत्री बने। छात्र हितों की लड़ाई लड़ते हुए सुरेश ने राजनीति की मुख्यधारा में प्रवेश करने का मन बना लिया और कांग्रेस पार्टी के बैनरतले जनता से जुड़ी समस्या को उजागर करने लगे। इसी बीच सुरेश यादव को संघठन के प्रति निष्ठा और लगाव को देखते हुए उन्हें राजीव गांधी पंचायती राज्य संघठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया। सुरेश ने अपने हर दायित्व का निर्वाहन भी किया। देश में चल रहे किसान आन्दोलन और शहर की विभन्न जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष के रास्ते पर निकले सुरेश के लिये सड़क उनके घर मे तब्दील होगई और वो निरंतर संघर्ष करने लगे। शीर्ष नेत्तृत्व ने सुरेश यादव को इलाहाबाद गंगापार जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है। ये संघर्ष और आंदोलन करने वालो की जीत है बाकी जो आज पद पर हैं वो इतना जरूर ध्यान कर लें, आपकी सारी कार्यप्रणाली की खबर शीर्ष नेत्तृत्व को है।

Related Articles

Back to top button