Latest

एनएसयूआई ने विवेकानंद जी की जयंती पर 1 रुपया लेकर बूट पालिश करके युवाओ की स्थिति वर्तमान सरकार का किया विरोध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज NSUI के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रान्तिवीर नेतृत्व में युवा दिवस पर सर्वप्रथम युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित युवा संवाद संगोष्ठी द्वारा नमन किया ततपश्चात युवाओं कि स्तिथि के जिम्मेदार वर्तमान सरकार के सामने छात्रों ने लोगों का 1 रुपये में बूट पालिश करके प्रधानमंत्री मोदी जी के ध्यान खींचने का कार्य किया। वर्तमान गूंगी बहरी सरकार जिसको न किसानों के मरने की चिंता,न बेरोजगार युवाओं के आत्महत्या की चिंता,न छात्रों,मजदूरों पर बात करना बस चुनावी दौर में मन की बात कर कर के देश को अंधेरे में रखने वाले वर्तमान हिटलरशाही प्रधानमंत्री सरकार को देश की किसी प्रकार की चिंता नहीं, चिंता एक मात्र चुनावी दौर में इनके लिए खर्च करने वाले उद्योगपतियों की है।
जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी आज होते तो कितना दुःख ब्यक्त करते,
देश की अर्थब्यवस्था किसानों व जवानों पर टिकी है। दोनों की रीढ़ को तोड़ने का कार्य यह सरकार कर रही है, छात्रों ने 1 रुपये की बूट पालिश करके बताया कहा की कहा गया 2 करोड़ प्रत्येक साल रोजगार, कहा गया किसानों जवानों के लिए मर मिटने की बात। जिसमें मुख्य रूप से
जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर,कोऑर्डिनेटर कोमलक्ष गिरी,उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला,जिलामहासचिव गौरव याद,महासचिव प्रवीण विधायक, कोऑर्डिनेटर धीरेन्द्र सिंह,जिलासचिव देवेंद्र सिंह,जिला सचिव वीरेंद्र,विकास बौद्ध,शरद पांडेय,नैनेश,शिवम शुक्ला।

Related Articles

Back to top button