Latest
माफ़िया अतीक़ अहंमद के चचेरे भाई राशिद के मकान पर पीडीए की कार्यवाही शुरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माफ़िया अतीक़ अहंमद के चचेरे भाई चकिया निवासी राशिद के मकान पर पीडीए की कार्यवाही शुरू होने जा रही है। राशिद उर्फ नीलू अतीक़ के साथ ज़मीनों के कारोबार में रहा है पार्टनर कई ज़मीनों पर कब्जे में इसका नाम भी आया था सामने । इसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके बिना नक्शा पास कराये किया था निर्माण। आज पीडीए अतीक़ के इस चचेरे भाई की प्रॉपर्टी पर चलाएगी बुल्डोजर। पीडीए की 44 वी कार्यवाही है। जोनल ऑफिसर आलोक पांडे के नेतृत्व में हो रहा ध्वस्तीकरण । असलम मंत्री के ठीक सामने वाला मकान है।



