Latest

अवैध गाँजा की तस्करी करते हुए दो तस्कर गिरफ़्तार

शंकरगढ़,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।थाना शंकरगढ़ व एसओजी की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी । दोनों टीम घेराबंदी कर अवैध गांजा बोलेरो में छुपा कर ले जा रहे दो तस्कर को वाहन समेत गिरफ्तार किया है। डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बारा अजीत कुमार रजक के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ राजेश उपाध्याय चौकी प्रभारी नारीबारी मनीष कुमार त्रिपाठी तथा यमुनापार एसओजी प्रभारी वृंदावन राय की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र में शातिर अपराधियों की धर पकड़ हेतु मौजूद थे । उसी बीच मुखबिर की सूचना पर कौंदी पुल के पास नाकेबंदी कर बोलेरो में अवैध गाँजा ले जा रहे दो लोगो को गिरफ़्तार किया। जब पुलिस ने तलाशी ली। तो बोलेरो में 44 किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने वाहन समेत दोनों तस्कर अभिनन्द सिंह पुत्र उदय बहादुर तथा अनुराग पुत्र दिनेश सिंह निवासी देवकली थाना सरायइनायत प्रयागराज को बरामद गांजा के साथ थाना शंकरगढ़ पर लाये और सम्बन्धित विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button