Latest

ड्यूटी से गायब तीन कर्मचारी निलंबित

नगर निगम के छह कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ड्यूटी से गायब नगर निगम के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं काम में लापरवाही पर छह कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और एक को आरोप पत्र दिया गया है। नगर आयुक्त रवि रंजन ने मंगलवार को कामकाज की समीक्षा के दौरान कर्मचारियों को निलंबित किया व और प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
निलंबित किए गए कर्मचारियों में अधिष्ठान-लेखा के आशुतोष कुमार, जिशान, महफूज अहमद हैं। तीनों कर्मचारी लगभग दो महीने से गायब थे। इनके अलावा जनकार्य विभाग के पंकज सूरी, विनोद कुशवाहा, रामनेवाज पाल, स्वास्थ्य विभाग के सलीमउद्दीन, कृष्ण कुमार पाल राजेशकर दुबे को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के रवि कुमार को आरोप पत्र दिया गया है।

Related Articles

Back to top button