अहंकार छोड़ सरकार किसानों की बात माने – अनुग्रह

( विनय मिश्रा)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तराखंड राज्य कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने केंद्र सरकार से अहंकार छोड़ किसानों की बात मानने का आवाहन किया है। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत लाजपतराय रोड पर मम्फोर्ड गंज और नया कटरा वार्ड गठन बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टीजनों से लोकतंत्र बचाने और बुनियादी मुद्दों पर संघर्ष के लिए आगे आने की अपील की । प्रभारी सचिव वसीम अंसारी ने प्रदेश के विकास के लिए महासचिव प्रियंका गांधी को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई । अध्यक्षता शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर ने की । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने संचालन किया । शैलेंद्र श्रीवास्तव को मम्फोर्ड गंज और अरविंद पाल को नया कटरा वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई । जबकि सुनील यादव ने सपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली । कार्यक्रम संयोजक महासचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने स्वागत किया । फुजैल हाशमी, राम किसुन पटेल, तस्लीमउददीन, हरिकेश त्रिपाठी, राजेश राकेश, देवी पांडेय, शिव मनोरथ शुक्ला, परवेज़ सिद्दीकी,प्रदीप द्विवेदी, केशव पासी, निखिल श्रीवास्तव, राम मनोरथ सरोज, संजय सिंह, सिब्तैन बबलू प्रेम जी अग्रवाल, भारत भूषण सहित सैकड़ों शामिल थे ।


