उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की जनसुनवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी को आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी का सचित्र देकर एवं नवनिर्वाचित सुरेंद्र चौधरी के द्वारा दिव्य एवं भव्य माला पहनाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसुनवाई की और जन सुनवाई करते हुए उन्होंने उपस्थित जनों को शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई विक्रमाजीत मौर्य एमएलसी सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक दीपक पटेल पूर्व गुरु प्रसाद मौर्या काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री अवधेश चंद्र गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी चंदन भट्ट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



