आइजी केपी सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीजीपी प्लेटिनम मेडल

एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीजीपी सिल्वर मेडल से सम्मानित
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज रेंज के आइजी केपी सिंह को गणतंत्र दिवस पर दोहरे पदक से नवाजा गया। उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस पदक और डीजीपी के प्लेटिनम मेडल से सम्मानित किया गया। केपी सिंह को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जा रहा है।
कुंभ मेला के और रेंज में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए किया गया सम्मानित वहीं, कुंभ मेला और रेंज में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने, शांति व्यवस्था को बनाने में अहम भूमिका निभाने और अपराधियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई के लिए प्लेटिनम पदक दिया जा रहा है। इससे पहले उन्हें डीजीपी का गोल्ड, सिल्वर मेडल मिल चुका है। राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा सम्मान जैसे कई पदकों से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।
प्रयागराज में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने और सनसनीखेज वारदातों को जल्द से जल्द पर्दाफाश करने को लेकर एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को डीजीपी के सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है। गणतंत्र दिवस पर उन्हें मेडल से नवाजा गया। जिले में चेन स्नेचरों पर लगाम लगाने, लूट और टप्पेबाजी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें सलाखों को पहुंचाने के लिए एसएसपी ने नई रणनीति के तहत काम शुरू किया था, जिसके चलते अपराध पर अंकुश लग सका है।




