Latest

कोरोना के मिले 332 नए मामले, चार की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में सोमवार को 332 नए केस मिलने के साथ संख्या कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 10 हजार पहुंच गया। संक्रमित लोगों में एक असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक आयुक्त, रेलवे के चीफ कंट्रोलर व यूपीपीएससी के समीक्षा अधिकारी शामिल हैं। वहीं, 258 लोग स्वस्थ हुए।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को 332 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आने से आज चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। अब तक कोरोना से जिले में 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि 7386 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। वर्तमान में 2458 एक्टिव केस हैं।
उधर, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल परिसर में बन रहे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाइ) भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी और टेलीमेडिसिन के सामने मलबा पड़े होने पर नाराजगी जताई और तत्काल वहां सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही नई बिल्डिंग के सामने वार्ड 11 की छत से गिर रहे पानी और मुख्य भवन के सामने रैंप में टूटी हुई रेलिंग को तुरंत ठीक कराने को कहा। टेलीमेडिसिन की तोड़ी गई बाउंड्रीवाल का मलबा न हटाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

Related Articles

Back to top button