Latest
सिन्दूर नदी के पावन तट पर आयोजित ९ दिवसीय २१ कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन

( अनुराग शुक्ला ) रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार)।रामानुजगंज,छत्तीसगढ़ के सिन्दूर नदी के पावन तट पर आयोजित ९ दिवसीय २१ कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज का हुआ आगमन
आज पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज का आगमन हुआ । आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं एवम् श्रद्धालुओं ने पूरे वैदिक विधान से भव्य स्वागत एवम् षोडशोपचार पूजन किया | इसके पश्चात् पूज्य शंकराचार्य भगवान ने उपस्थित सनातन धर्मावलम्बियों एवम् भक्तों को अपना आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया |


