सीके नायडू और गौस मोहम्मद हाउस बना विजेता

स्पोर्ट्स कालेज की एलुमनाई मीट के समापन पर सम्मानित हुए खिलाड़ी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के पूर्व खिलाड़ियों का मिलन समारोह (एलुमनाई मीट) रविवार को करेली स्थित शगुन पैलेस में सम्पन्न हो गया। दो दिन के इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी जुटे।
कॉलेज के ही पूर्व छात्र शाहिद कमाल खान (बब्लू) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में क्रिकेट एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता शगुन स्पोर्ट्स अकादमी में हुई। कॉलेज के ही चार हाउसों के नाम पर टीम के नाम रखे गये। क्रिकेट में सीके नायडू हाउस ने मिल्खा सिंह हाउस को छह विकेट से हराकर और वॉलीबाल में गौस मोहम्मद हाउस की टीम ने मिल्खा सिंह हाउस को 25-20, 19-25, 25-16 से हराकर विजेता बनी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सपा विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने सभी खिलाड़ियों को स्मृति देकर सम्मानित किया। आयोजक शाहिद कमाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन फुटबाल प्रशिक्षक शादाब रजा हॉकी कोच मो. जावेद एवं क्रिकेट कोच जावेद अहमद सिद्दीकी ने किया।
कार्यक्रम में तारक लाहा, नवनीत सत्संगी, हॉकी प्रशिक्षक नीरज पंत, रामाशीष यादव, आईबी सिन्हा, सलीम जावेद, आनंद यादव, सैयद ज़फर नदीम, अभिमन्यु यादव, सैयद सऊद अली, नैय्यर अहमद, रुद्र पांडेय, हसबीन अहमद आदि मौजूद रहे। देश के अलग-अगल जगहों से आये पूर्व खिलाड़ियों ने शहर में दो दिन के प्रवास के दौरान संगम सहित अनेक स्थलों का भी दर्शन किया।




