Latest

उत्‍तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद प्रयागराज में एलर्ट जारी

गंगा में जल पुलिस और NDRF एक्‍शन में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्‍तराखंड में ग्‍लेसियर फटने के बाद गंगा में पानी बढ़ने की आशंका से प्रयागराज में अलर्ट घोषित किया गया है। उत्‍तराखंड में ग्‍लेशियर फटने से गंगा में बाढ़ आने की भी उम्‍मीद है। इसका असर प्रयागराज में भी अवश्‍य नजर आएगा। अनुमान है कि वह पानी यहां पहुंचने में करीब तीन या चार दिन लग सकते हैं। यह अनुमान ठीक मौनी अमावस्‍या स्‍नान पर्व के आसपास आने की उम्‍मीद है।प्रयागराज में संगम तट पर हलचल बढ़ गई है। गंगा में बाढ़ आने की आशंका से देखते हुए सिंचाई विभाग सतर्क हो गया। साथ ही जल पुलिस और एनडीआरएफ को सक्रिय कर दिया गया है। गंगा में पानी बढ़ा तो माघ मेला भी प्रभावित होगा। संगम तट पर लगे कल्पवासियों के शिविर को हटाया जा सकता है। फिलहाल पानी को यहां तक पहुचने में तीन से चार दिन लग सकता है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर डीएम भनु चंद्र गोस्वामी ने सिंचाई सहित कई विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई है।
उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों प्रयागराज में संगम की रेती पर एक माह के लिए तंबुओं का नगर बसा है। माघ मेला में दो स्‍नान पर्व मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा संपन्‍न हो चुके हैं। इन दिनों माघ मेला में चहल-पहल भी अधिक है। पौष पूर्णिमा से एक महीने का कल्‍पवास भी शुरू हो चुका है। संगम तट पर बने तंबुओं में कल्‍पवासी निवास कर रहे हैं। व्रत, दान और पूजन-अर्चन के साथ माघ मेला में आस्‍था का हर ओर गूंज है।

Related Articles

Back to top button