Latest
किशोरी लाल क्लब की लगातार दूसरी जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को 39 रन से हराकर मोहसिन सिद्दीकी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में किशोरी लाल क्लब ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 223 रन (अभिषेक चतुर्वेदी 65, अभिषेक पांडेय 51, हर्षित तिवारी 41, प्रांजल 22, आदिल, ध्रुव, शिवम यादव व विशाल चौहान एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में इलेवन स्टार की टीम 32.5 ओवर में 184 रन (शिवम वर्मा व विकास चौहान 69-69, अजय प्रताप सिंह 4/33, अंकित पांडेय 3/30) पर सिमट गई।


