जेएसपीएस और एचआरएस खिताबी दौर में

अली जैदी और सैफ बने मैन ऑफ दि मैच
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जस्टिस एसपी श्रीवास्तव स्पोर्ट्स क्लब (जेएसपीएस) ने एडवोकेट एसोसिएशन को 101 रन और हाईकोर्ट रॉयल स्ट्राइकर्स (एचआरएस) ने एचसी अचीवर को तीन विकेट से हराकर शाहिद खान एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। जेएसपीएस के अली जैदी (3-0-14-4) और एचआरएस के सैफ अहमद (32 रन एवं तीन विकेट) को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में जेएसपीएस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन (हेमेंद्र 59, शैलेंद्र सिंह 45, आलोक दुबे 2/31) बनाकर एडवोकेट एसोसिएशन को 15.2 ओवर में 55 रन (अमरदीप मिश्र 19 नाबाद, अली जैदी 4/14, अभिजीत सिंह व प्रदीप राय दो-दो विकेट) पर समेटा।
दूसरे सेमीफाइनल में एचसी अचीवर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन (नौशाद अहमद 47, आशीष सिंह 32, वरुण देव 24, सैफ अहमद 3/31, देवेंद्र, हिमांशु व मो. अहमद एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में एचआरएस ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन (कौशल सोनकर 44, आजाद खान 37, सैफ अहमद 34, आशीष सिंह 3/28, विपिन पांडेय 2/37) बना लिये।

