अब अपराधी गुलशन पर इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवती से दुष्कर्म हुआ था।
अफसरों को रिपोर्ट मिलते ही अपराधी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा।
इसमें चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपित गुलशन त्रिपाठी निवासी करेली को सरायअकिल पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने की वजह से उसे 20 फरवरी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 फरवरी की देर रात वह निगरानी में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार और शोले को चकमा देकर बाथरूम की खिड़की तोड़कर भाग निकला था। पुलिस की जांच में सरायअकिल थाने में तैनात सिपाही पवन की गुलशन से साठगांठ सामने आई थी। पता चला था कि गुलशन के भागने के एक दिन पहले रविवार को वह उससे मिलने एसआरएन अस्पताल आया था। इसकी जानकारी होते ही एसपी कौशांबी ने उसे निलंबित किया तो वहीं कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया था। अपराधी गुलशन पर इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। विवेचक द्वारा इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। अफसरों को रिपोर्ट मिलते ही अपराधी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा



