लंबी कतारों विंध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ पर, चिलचिलाती धूप भीषण गर्मी के बीच भक्तों का रेला

मेला प्रशासन द्वारा पीने का जल की व्यवस्था ना होने से भक्तों में नाराजगी
( सुमित पांडे )
विंध्याचल (अनुराग दर्शन समाचार )। चैत्र नवरात्र का पहला दिन भारी अव्यवस्था के बीच बीत रहा है, कहीं पुरोहित और पुलिस में टकराव, देवी भक्तों को निकोले पत्थर लहूलुहान कर रहे हैं, लंबी कतारों में, विंध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ पर, चिलचिलाती धूप भीषण गर्मी के बीच भक्तों के लिए आपने जल की व्यवस्था तक नहीं कराई, छोटे बच्चे, बुजुर्ग, वृद्ध महिलाओं के हलक को आप सुकून देने में नाकाम रहे हैं, धूप में खड़े आस्था और विश्वास के दर पर देवी भक्तों को तमाम अव्यवस्थाओं से रूबरू होना पड़ा है, लेकिन धर्म का लबादा ओढ़े, सनातन धर्म की दुहाई देने वाली उत्तर प्रदेश की सरकार के हाकिम नवरात्र मेले के व्यवस्था पर दंभ भरने वाले आज असफल नजर आए , आस्था और विश्वास की लंबी कतार दर्शन के लिए लगी थी, बच्चे और बुजुर्ग लंबी कतार में थे, गर्मी और धूप के बीच भक्तों के सूखते हलक को आपने तर करने के लिए एक अदद जल की व्यवस्था नहीं की थी! पंडा समाज के एक पदाधिकारी के अंदर मानवता जगी और तीर्थ यात्रियों के लिए जल की व्यवस्था कराई! लेकिन मेला प्रशासन की व्यवस्था सिर्फ बेमानी साबित हुई है, आपने व्यवस्था को सिर्फ आईना दिखाया है! और तो और ड्यूटी में तैनात एक दरोगा जी तीर्थ पुरोहितों से दो-दो हाथ करने के लिए उतावले हो जाते हैं! विधायक और पंडा समाज के अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ता है।


