FEATURED

क़ुदरत ने एक माह के अन्दर दिया दूसरा ऐसा संयोग एक तरफ नवरात्रि तो दूसरी तरफ रमज़ान

रोजा आज से शुरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अभी पिछले माह जहाँ देश भर में उमंग और उल्लास के साथ रंगों का पर्व होली और पुरखों को याद करने वाली मग़फिरत को शबे बारात का मौक़ा क़ुदरत ने दिया जिसमे हिन्दूस्तान की एकता की झलक दिखाई दी।और दोनो समुदाय ने दोनो पर्व पर जिस प्रकार एकता और भाईचारे की मिसाल क़ायम करते हुए शासन प्रशासन का सहयोग किया वहीं इस बार नवरात्रि और माहे रमज़ान पर भी उसी क़ुदरत का शुक्र अदा करते हुए इस एक माह के बाबरकत दिन को भी गंगा जमुनी तहज़ीब के साथ मनाने के साथ चैत्र नव वर्ष को भी सकुशल सम्पन्न कराने मे दोनो समुदाय मिसाल बनेंगे।धार्मिक व सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के अधिवक्ता किताब अली ,हसनी हुसैनी फाउंडेशन के सद्र वज़ीर खाँ ,अन्जुमन शब्बीरिया के सदस्य व समाजसेवी शाहिद अब्बास रिज़वी आदि ने जहाँ अहले हिन्द के सभी हिन्दू भाईयों को नवरात्रि की मंगलकामनाएं व बधाई दी वहीं मुस्लिम समुदाय से माहे मुक़द्दस पाक रमज़ान की आमद और बाबरकत फज़ीलतों के एक एक दिन को खुशगवार बनाने की अपील के साथ माहे मुक़द्दस की मुबारकबाद ।

Related Articles

Back to top button