Latest

अखाड़ा परी प्रमुख श्री पंच आद्या शंकराचार्य त्रिकाल भवंता सरस्वती जी महाराज ने हर की पैड़ी पर मां गंगा की गोद में गंगा पूजन संपन्न किया

( अनुराग शुक्ला )हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सोमवार हरद्वार कुम्भ पर्व पर उपस्थित श्री सर्वेश्वर महादेव बैकुण्ठ धाम मुक्तिद्वार अखाड़ा परी प्रमुख/ श्री पंच आद्या शंकराचार्य त्रिकाल भवंता सरस्वती जी महाराज ने हर की पैड़ी पर मां गंगा की गोद में विधिवत गंगा पूजन का कार्य संपन्न किया ।
साथ ही संकल्प लिया कि धर्म क्षेत्र में महिलाओं की सम्मान पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने तथा छद्म वेशी कथित पुरुष संतों को धर्म क्षेत्र से दरकिनार करने की मुहिम यथावत और कारगर करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटी रहेंगी ।
आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में साध्वी जी का यही योगदान है । उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर अनेक धर्म क्षेत्र के सम्मानीय जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button