Latest

पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई

(अनंत पांडेय)।प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति प्रयागराज के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 हेमवती नन्दन बहुगुणा की 32वीं पुण्यतिथि फायर बिग्रेड, सिविल लाइन्स प्रयागराज मूर्तिस्थल पर सर्वधर्म शान्ती पाठ किया गया। शान्ती पाठ गीता के माध्यम से पं0 देवेन्द्र त्रिपाठी, गुरूग्रन्थ से नानक सिंह गुरूग्रन्थी, बाइबिल से बी.एस. विल्सन, कुरान से मो0 सहफान ने किया। आत्मा की शान्ती हेतु राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भजन गायक मनोज गुप्ता द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के जिलाध्यक्ष सन्त प्रसाद पाण्डेय ने किया। स्व० बहुगुणा जी के दामाद पी0सी0 जोशी व उनकी पौत्री उत्तरा बहुगुणा (अधिवक्ता हाईकोट) ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की तत्पश्चात श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती (भाजपा) पूर्व विधायक आनन्द कुमार उर्फ कलेक्टर पाण्डेय, गोपाल कृष्ण द्विवेदी उर्फ राजाबाबू, अमरीश शुक्ल (अधिवक्ता हाईकोट), किशोर वार्ष्णेय, रतन दीक्षित, आनन्द अग्रवाल आनन्द वैश्य(सुदर्शन समाज के जिलाध्यक्ष) जावेद उर्फी दिनेश तिवारी बी.बी. सिंह जयशंकर मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, अरूण पाठक, राकेश मालवीय, अशफाक अहमद, निशान्त त्रिपाठी, बेचन अली, जय सिंह पटेल, प्रमोद मोदी, अनुज अग्रवाल, उषारानी, कनक शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, सुरेश वर्मा, सन्तोष मिश्रा, गरूण पाण्डेय, शंकरलाल निषाद, नफीस अहमद, विजय मिश्रा, राजेश शुक्ला, तुनविरूल हसन, कमलेश अरूण त्रिपाठी, श्रीराम बिन्द, रंजीत पं0इं0का0 के समस्त शिक्षकगण व कर्मचारीगण बाबादीन स्मृति समिति के सदस्यगण, अजय व मनु कक्कड़ आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापान के पश्चात् दिल्ली से आए स्व हेमवती नन्दन के पुत्र शेखर बहुगुणा ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button