बिजली की शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी आग

(अनुराग शुक्ला) मण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । थाना मांडा क्षेत्र के टीकापुर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से घर मे आग लग गई। इससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।
लाखों की गृहस्थी जलकर राख दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
पुलिस की सूचना पर पहुचें दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार माण्डा थाना क्षेत्र के टीकापुर निवासी मनमोहन मिश्रा के घर के ऊपर से एलटी लाइन का तार गुजरा है। बुधवार की दोपहर एक बजे के आसपास बिजली के तार की शार्ट सर्किट से घर मे आग लग गयी। घर से निकल रहे धुंए को देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने उग्र धारण कर लिया। वहीं इस घटना की जानकारी माण्डा थानाध्यक्ष को दी गई। उक्त थानाध्यक्ष दमकल कर्मियों सहित दलबल समेत मौके पर पहुचें। वहीं दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। उक्त आगजनी में घर मे रखा बर्तन,कपड़ा,अनाज सहित लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित परिजन सदमे में आ गया है। ग्रामीणों ने प्रसाशन से उचित मुआवजे की मांग किया है।


