Latest

इमाम हुसैन,हज़रत अब्बास,इमाम ज़ैनुल आबेदीन की यौम ए विलादत पर सजी जश्न की महफिलें

अतश के शहर से आकर फरात ले जाओ

दरे हुसैन पे झुक कर हयात ले जाओ

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इसलामिक माह शाबान मे जहाँ इमाम हुसैन की विलादत का जश्न मनाया गया वहीं करबला के बहादुर सिपाही फौज ए अलमदार ए हुसैनी हज़रत अब्बास और इमाम ज़ैनुल आबेदीन की यौम ए विलादत के पुरमसर्रत मौक़े पर शायराना महफिलें सजाई गई।दरियाबाद मे हज़रत अब्बास के रौज़े की रंगीन झालरों से सजावट कर दिन भर लोग हाज़ीरी लगाते रहे।करैली मे अब्बास गुड्डू के बैतुल गाज़ी में तूफान दरियाबादी की निज़ामत मे महफिल सजी जहाँ मुक़ामी व ग़ैर मुक़ामी शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम पढ़े।शहर के मुखतलिफ इलाक़ो मे भी जश्न की महफिलें सजाई गई।वहीं सोशल मीडिया वाट्सऐप,ट्यूटर,फेसबुक पर भी मुबारकबाद देने के साथ ऑनलाईन महफिल आयोजित की गई।शायर रौनक़ सफीपुरी हसनैन मुस्तफाबादी इतरत नक़वी,डॉ०क़मर आब्दी तूफान दरियाबादी,मौलाना आमिरुर रिज़वी,ज़मीर भोपतपुरी,अमन दरियाबादी,हाशिम बाँदवी,ज़की अहसन,अनवार इलाहाबादी नजीब इलाहाबादी, जलाल फूलपुरी,अनवर कमाल सहित अनेकों शायरों ने अपने उमदा अशआर सुना कर लोगों की वाह वाही बटोरी।
महफिल में मौलाना अली गौहर अब्बास गुड्डू सै०मो०अस्करी मंज़र कर्रार हसन नक़वी,अब्बास ज़ैदी,ज़ामिन हसन,जॉन ज़ैदी औन ज़ैदी,शफक़त अब्बास पाशा,अली आला ज़ैदी आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button