अटेवा ने चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमण से मृत्यु पर 50 लाख आर्थिक मदद की मांग की

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रयागराज की वर्चुअल बैठक जिला संयोजक अशोक कनौजिया की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमल सिंह ने किया ।
अटेवा शोक सभा कर कोरोना संक्रमण के कारण तत्काल चुनाव स्थगित करने की उठाई मांग।
विकास भवन प्रयागराज में कार्यरत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरसिंह जी की चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु पर दो मिनट मौन रहकर शोकव्यक्त किया गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवम उनकी आत्मा को शांति दे । बैठक में डॉ हरिप्रकाश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज अटेवा परिवार बहुत दु:खी है । हमने एक नेकदिल इंसान ही नहीं बल्कि ,हर संघर्ष में हमेशा बड़े भाई के रूप में खड़े रहने वाले अगुआ को खो दिया है जिसकी प्रतिपूर्ति असम्भव है । प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रयागराज में नरसिंह जी का असमय जाना शिक्षकों एवम् कर्मचारी संघर्षो की एक मजबूत कड़ी ही नही टूटी बल्कि एक विचारधारा की लड़ी ही टूट गई । अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि तत्काल पंचायत चुनाव स्थगित किये जायें और जो भी शिक्षक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में संक्रमित होकर काल कलवित हुए है। उनके परिवारों को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाए और जो साथी अस्वस्थ है उनकी नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। इस शोक सभा में संजय पटेल, सुधाकर ज्ञानार्थी, मो०दानिश, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप सिंह, नीलम सिंह, अरुण कुमार, पुष्पलता सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, आशीष गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, राकेश यादव, अंजना सिंह, अंजुला दास, गिरीश तिवारी, कमलेश सिंह, अजय विश्वकर्मा, मिथिलेश मौर्य, सचिन रावत, हरि शंकर, रंजना द्विवेदी, श्वेता श्रिवास्तव, डॉ बृजेश यादव, तेज प्रताप सिंह, अनुराग पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, दिनेश यादव, फुलेल सिंह पटेल, कृष्ण कुमार यादव, प्रकाशचंद्र जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, राधेश विकास, राजीव सिंह, राजीव प्रताप सिंह, प्रमोद दुबे,आर के यादव, मो० अजाज, सुरेश यादव, रोहित सोनकर, अरुण कुमार, रत्नेश सिंह, पवन कुमार सिंह, संदीप कुशवाहा, दिनेश सिंह, बालेन्द्र सिंह, डॉ संजय, पुष्पराज सिंह, देवेन्द्र यादव, जितेन्द्र कुमार शर्मा, शिवशरण यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।



