Latest

नैनी रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नैनी स्थित त्रिवेणी गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा थे। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार आरडी केसरवानी एवं संचालन एसोसिएशन के संरक्षक राजेश सरकार ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चरणों में माल्यार्पण कर हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एसोसिएशन के संरक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाया। समारोह में कई स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अतिथियो द्वारा सराहना करते हुए उनको पुरस्कृत किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर हर्ष वर्धन वाजपेई ने कहा कि समाज के चतुर्थ स्तंभ की ताकत निष्पक्षता से की गई पत्रकारिता होती है कलम के सिपाहियों को हर उन खामियों को बारीकियों से लेखनी के माध्यम से उजागर करना चाहिए जिससे समाज का भला हो वही विकास की गति में अवरोध उत्पन्न ना हो पीड़ित को न्याय दिलाना न्यायपालिका का काम है लेकिन पीड़ित की आवाज उन तक पहुंचाना पत्रकारिता का मापदंड है।कार्यक्रम में अध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला, उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, महामंत्री अभिषेक पाठक, कोषाध्यक्ष सत्यम जायसवाल, संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता और सदस्य अमित मिश्रा, दिलीप पांडेय, वेदानन्द ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक आरडी केसरवानी गजेंद्र प्रताप सिंह,राजेश सरकार व्यापार मंडल नैनी के अध्यक्ष राकेश जायसवाल समाजसेवी आशिक बाबा, समाजसेवी शिवदानी जी, कौशल दीक्षित, रमेश चंद्र शुक्ला, कीर्ति द्विवेदी, राकेश शुक्ला, एडवोकेट उमेश वर्मा, एडवोकेट सारिका सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button