उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई के गठन कल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल,प्रयागराज जिला /महानगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक संरक्षक/संयोजक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया के नेतृत्व में लोकनाथ महामंत्री मुकेश गुप्ता की दुकान पर संपन्न हुई। जिसमें की बोलते हुए जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई के गठन के संदर्भ में कल मुट्ठीगंज में कार्यक्रम रखा गया है । जिसमें कि महानगर गंगा पार जमुना पार के व्यापारी संगठन की सदस्यता लेंगे श्री वर्मा ने आगे बताया कि युवा व्यापारी नेता सुशांत केसरवानी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है ।प्रयागराज जिले के व्यापारियों में एक उत्साह का संचार हुआ है ।और संगठन पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाकर कमेटी गठन करने का कार्य शुरू करने जा रहा है। इसकी पहली बैठक कल मुट्ठीगंज मुंशी राम बगिया के सामने रखी गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए आए हुए संगठन के वरिष्ठ सदस्यों में राजीव कृष्ण श्रीवास्तव,अनूप वर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, तरुण प्रताप सिंह, अभिषेक केसरवानी GST एक्सपर्ट, निखिल पांडे,राजकुमार केसरवानी, राजेश केसरवानी, संतोष श्रीवास्तव (सचिव अपराध निरोधक कमेटी)मुसाब खान उज्जवल टंडन,मुकेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, सौरभ जयसवाल, नीरज खरे, प्रशांत शर्मा, शिवम पुरी,अरशद बालू, सौरभ जैन, चंदन सोनी, प्रियंक वर्मा,रीता सोढ़ी, रोशनी अग्रवाल, मीनू चड्ढा, आरती केसरवानी,संगीता जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।


