Latest

एलएलबी छात्र ने की रैगिंग की शिकायत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने सीनियरों की ओर से रैगिंग करने की शिकायत चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार को ई-मेल से भेजी है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि बुधवार की दोपहर कपड़ा फाड़ होली के बाद सीनियर छात्र ने जूनियर साथियों के सामने रैगिंग की। उसने बताया कि उसका सार्वजनिक तौर पर शोषण किया गया है।
मामले की शिकायत एंटी रैगिंग पोर्टल पर भी की गई है। प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि छात्र ने शिकायती पत्र में इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि वह किस हॉस्टल का है। ऐसे में आरोपित की भी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही। उन्होंने यह भी बताया कि द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग नहीं हो सकती है। यह मामला मारपीट का हो सकता है। ज्ञात हो कि बुधवार को सर पीसी बनर्जी, सर जीएन झा और डॉ. ताराचंद हॉस्टल में होली खेली गई थी।

Related Articles

Back to top button