शबे बरात २८ मार्च को ज़ोर शोर से हो रही तैयारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुरखों की याद मे वार्शिक पर्व शबे बारात २८ मार्च को मनाया जायगा।लेकिन इन दिनो पुरखों की क़बरों पर मिट्टी चढ़वाने के साथ क़ब्रिस्तानो इबादतगाहों व रौज़ों की साज सज्जा ज़ोर शोर से जारी है।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ इसलामिक माह शाबान की १४ (२८ मार्च) रविवार को शबे बारात पर जहाँ मुस्लिम समाज के लोग अपने पुरखों की क़बर को चराग़ाँ कर फातेहा पढ़ने जायंगे वहीं घरों मे दिन भर हलवा बनाने का क्रम चलेगा जिस पर बाद नमाज़ मग़राबैन मुसलमान अपने पुरखों की फातेहा कराएँगे।शहर के दो दर्जन से अधिक क़ब्रिस्तानो मे इन दिनो पुरखों की क़बरों पर मिट्टी चढ़ाई जा रही है।वहीं चकिया स्थित शिया क़ब्रिस्तान करबला मे क़ब्रिस्तान कमेटी द्वारा साज सज्जा ज़ोरदार तरीक़े से हो रही है।उत्तर प्रदेश शिया वक़्फ बोर्ड मे दर्ज करबला क़ब्रिस्तान के सद्र हैदर रज़ा बेग व नायब सद्र शाहिद प्रधान के अनुसार लोगों के सहयोग से शिया वक़्फ बोर्ड कमेटी द्वारा करबला क़ब्रिस्तान की गिरी बाउण्डरी वॉल की मरम्मत करवा कर जहाँ जानवरों से सुरक्षित करवाने का काम किया गया वहीं रौज़ा ए इमाम हुसैन,क़दम रसूल व मस्जिद की पुरानी दिवारों को सुरक्षित रखने को वॉल पुट्टी लगा कर रंग रोग़न का कार्य भी करवाया जा रहा है।क़ब्रिस्तान मे पेड़ पौधे भी लगवाए गए हैं पेड़ो मे पानी देने व सुरक्षा के लिहाज़ वहाँ पर चौबिस घन्टे एक शख्स को बाक़ायदा तनख्वा पर मुस्तैद किया गया है।इन दिनो क़ब्रिस्तान कमेटी के हैदर रज़ा बेग,शाहिद प्रधान,असग़र अब्बास,अलमास हसन,सूफी हसन,मुफीद अब्बास,मो०सज्जाद शादाँ,मुख्तार हुसैन भय्यु समेत अन्य करबला कमेटी के सदस्य करबला क़ब्रिस्तान की साज सज्जा को शबे बारात से पहले मुकम्मल करवाने मे दिन रात लग कर कार्य को सम्पन्न करवाने मे लगे हैं।



