जनहित में पांच बाल कलाकारों को मिला प्रबुद्ध गौतम बाल रंगमंच सम्मान

रूपम, रीतू, स्वाति, नवीन और दीवेन्द्र को मिला प्रबुद्ध गौतम बाल रंगमंच सम्मान-2019
प्रायागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रबुद्ध फाउंडेशन के तत्वावधान में रंगमंच का बाल कलाकार निर्वाणगत प्रबुद्ध गौतम (जन्म 23 जुलाई 2010) की 10 वीं जयन्ती पर प्रबुद्ध फाउंडेशन के सचिव रंग निर्देशक रामबृज गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बलाया कि बहुजन साहित्य, संस्कृति, कला व रंगमंच के संरक्षण संबर्धन एवं उसके उन्नयन तथा पुनरस्थापत्य के लिये रंगमंच का बाल कलाकार निर्वाणगत प्रबुद्ध गौतम पुत्र रामबृज गौतम की स्मृति में संस्थापित ट्रस्ट प्रबुद्ध फाउंडेशन, प्रायागराज अपने स्थापत्य के समय से ही विगत 2016 से अनवरत समर्पित भाव से बहुजन समाज के 07 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के सृजनात्मक, कलात्मक और व्यक्तित्व विकास के लिये एक ओर जहां प्रतिवर्ष 25 मई से 11 जून तक एक सत्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन बहुजन बाल रंग कार्यशाला का आयोजन कराती है। कार्यशाला में तैयार दर्जनों नृत्य, गायन व नाटकों की प्रस्तुतियां रंगमंच का बाल कलाकार प्रबुद्ध गौतम की स्मृति में उसके निर्वाण दिवस 11 जून को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रेक्षागृह में कराती रही है तो वहीं दूसरी ओर कार्यशाला में नगर प्रायागराज के कोने-कोने से प्रतिभागी बच्चों में से पांच बाल कलाकारों (तीन बालिकाये और दो बालक) का चयन किया जाता है। पांच बाल कलाकारों को जो बहुजन बाल रंगमंच के संरक्षण संबर्धन एवं पुनरस्थापत्य के साथ उसके उन्नयन के लिये कम से कम तीन वर्षों तक किसी भी नाट्य संस्था में प्रतिभागी रहा हो प्रत्येक को प्रबुद्ध गौतम के जन्मदिवस 23 जुलाई को दो हजार रुपये नगद, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता रहा है।
प्रबुद्ध फाउंडेशन के सचिव रंग निर्देशक रामबृज गौतम ने बताया कि इस वर्ष वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते प्रयास करने के बाद भी किसी भी प्रकार से प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन बहुजन बाल रंग कार्यशाला का आयोजन तो नहीं कराया जा सका परन्तु 2019 के लिये चयनित पांच बाल कलाकारों मे अलोपीबाग से रूपम सेन पुत्री मसुरियादीन सेन, मटियारा से रीतू यादव पुत्री शिवकुमार यादव, हरवारा से स्वाति गौतम पुत्री रामलखन, जवाहरगंज डढ़हरिया से नवीन कुमार भास्कर पुत्र जवाहरलाल और दीवेन्द्र कुमार पुत्र प्रह्लाद को *प्रबुद्ध गौतम बाल रंगमंच समान-2019* देकर सम्मानित किया गया तथा रंगमंच के क्षेत्र में उच्चतम शिखर को प्राप्त करने के लिये मंगलकामनाये भी की गयी। 2016 से 2020 के मध्य अभी तक यह सम्मान रंगमंच के 20 बाल कलाकारों को दिया जा चुका है।




