Latest

यीशु को मिली यातनाओं को याद करके लोगों की आंखें नम हो गईं

( अनुराग शुक्ला ).प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मानव जाति के उद्धार को यातनाएं सहते हुए सलीब पर चढऩे वाले प्रभु समुदाय के लोगों ने आत्मसात किया।

गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई।

गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई।बिशप व पादरियों ने बाइबिल का पाठ करके मसीही समुदाय के लोगों को आराध्य यीशु मसीह का संदेश आत्मसात कराया। पत्थर गिरजाघर में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप डॉ. पीटर बलदेव ने बाइबिल का पाठ करके यीशु के सलीब पर चढऩे के दौरान बोले गए सात वचनों को बोला। डॉ. पीटर ने पहला वचन ‘हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि यह नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं…।’ बोले तो यीशु को मिली यातनाओं को याद करके लोगों की आंखें नम हो गईं। मानव जाति के उद्धार को यातनाएं सहते हुए सलीब पर चढऩे वाले प्रभु यीशु मसीह के विचारों को मसीही समुदाय के लोगों ने आत्मसात किया। गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई। बिशप व पादरियों ने बाइबिल का पाठ करके मसीही समुदाय के लोगों को आराध्य यीशु मसीह का संदेश आत्मसात कराया। पत्थर गिरजाघर में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप डॉ. पीटर बलदेव ने बाइबिल का पाठ करके यीशु के सलीब पर चढऩे के दौरान बोले गए सात वचनों को बोला। डॉ. पीटर ने पहला वचन ‘हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि यह नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं…।’ बोले तो यीशु को मिली यातनाओं को याद करके लोगों की आंखें नम हो गईं। सेंट जोसफ चर्च में फादर हेराल्ड डिसूजा ने बाइबिल का पाठ करके यीशु के सात वचनों के मर्म पर प्रकाश डाला। बताया कि यीशु ने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यीशु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हर व्यक्ति को एक-दूसरे की भलाई के लिए काम करना चाहिए। सेंट पीटर्स चर्च में डायोसिस ऑफ लखनऊ के सचिव पादरी प्रवीण मैसी ने बाइबिल का पाठ करके यीशु के संदेश को आत्मसात कराया। कहा कि यीशु ने सलीब पर चढ़ते समय जो सात वचन बोले थे, उसी में मानव जीवन का सार समाहित है। कटरा चर्च में पादरी मनीष जैदी, जमुना चर्च में पादरी एम. डिकोस्टा, सेंट जांस चर्च में पादरी विलियम प्रसाद, नैनी में पादरी जितेंद्रनाथ ने बाइबिल का पाठ करके गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button