Latest
पंचायत चुनाव के कारण टली स्क्रीनिंग परीक्षा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों के लिए 17 अप्रैल को प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा 2020 पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्थगित कर दी है। सचिव जगदीश के अनुसार उक्त स्क्रीनिंग परीक्षा की अगली तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। आयोग ने एक फरवरी को अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, गृहविज्ञान, जन्तुविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत, हिन्दी गणित विषय का पाठ्यक्रम अपलोड किया था। भर्ती के लिए परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों पर होनी थी।



