इविवि: कुलाधिपति की चयन प्रक्रिया तेज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय नए कुलाधिपति को लेकर प्रक्रिया अब तेज हो गई है। कुलपति की तरफ से पांच नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। जल्द ही सीलबंद लिफाफे में यह नाम मंत्रालय को भेज दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पैनल में एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
इविवि के कुलाधिपति प्रो. गोवर्धन मेहता का कार्यकाल 2017 में पूरा हो गया। हालांकि उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मंत्रालय को इस्तीफा सौंप दिया था। अब मंत्रालय के निर्देश पर नए कुलाधिपति की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। कार्य परिषद में इस मसले पर भी चर्चा हुई थी। इसके बाद सभी सदस्यों दो-दो नाम मांगे गए। तबरीकन सभी सदस्यों ने नाम भी सुझा दिए। अब कुलपति ने इनमें से पांच नाम चयनित कर लिया। सूत्रों की माने तो जल्द सीलबंद लिफाफे में पैनल के नाम भेज दिए जाएंगे।




