Latest

कोविड 19 से डरने की नहीं, स्तर्कताब पूर्वक लड़ने की है जरूरत: नन्दी

अपनी बारी आने पर Corona vaccine का टीका जरूर लगवाएं, मंत्री नन्दी ने नैनी के लोकपुर, खरकौनी इलाके में किया भ्रमण

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज पूरे देश में कोरोना के खिलाफ दूसरे सबसे बड़े अभियान टीका उत्सव की शुरुआत हुई तो उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने भ्रमण कर लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।
मंत्री नन्दी ने रविवार को अपने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर, खरकौनी आदि इलाके का भ्रमण किया। मंत्री नन्दी ने लोगों से कहा कि कोरोना का खतरा खत्म नहीं हुआ है। लेकिन कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि सतर्कता पूर्वक लड़ने की जरूरत है।
मंत्री नन्दी ने लोगों से कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
कोरोना के खिलाफ अभी सबसे कारगर हथियार वैक्सीन ही है। लोगों को जागरूक करने के लिए ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की जा रही है। जिसका लक्ष्य देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना है।
मंत्री नन्दी ने लोगों से अपील किया कि टीका लगवाने में मदद की जरूरत है, COVID उपचार में लोगों की मदद करें, मास्क पहनें और दूसरों को प्रेरित करें और यदि कोई व्यक्ति सकारात्मक परीक्षण करता है, तो क्षेत्र में सूक्ष्म-नियंत्रण क्षेत्र बनाएं।
जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं। बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।
जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें।
मंत्री नन्दी ने भ्रमण के दौरान पार्टी पदाधिकारियों बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजको एवं पन्ना प्रमुखों से मुलाकात की। मंत्री नंदी रविवार को धीरेंद्र पांडे अनिल मिश्रा विजय सिंह पवन पाल अभिषेक केसरवानी सुभाष पांडे अभिषेक तिवारी अमित कुमार प्रजापति राजकुमार चंद्रभान कुशवाहा उमेश प्रताप रविंद्र कुमार श्रीमती सुमन गुप्ता अंजनी कुमार डॉ हेमंत कुमार रघुनंदन सिंह के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी।

Related Articles

Back to top button