Latest

महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नखास कोहना क्षेत्र का किया निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा खलीफा मंडी नखास कोहना में पानी की पाइप लाइन को काफी ऊपर डाले जाने की शिकायत का निरीक्षण किया गया । पेयजल की लाइन काफी ऊपर पाई गई । खलीफा मंडी में काफी गंदगी व्याप्त पाई गई, जगह-जगह कूड़ा तथा कीचड़ पाया गया । शिकायत के निस्तारण हेतु उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात नगर निगम परिसर में कुटुम्भ संस्था द्वारा लोकल से वोकल मुहिम का उद्घाटन किया । यह योजना पुराने खाद्यान्न जैसे बाजरा, जौ, तेल, सरसों एवं मोटा अनाज के प्रोत्साहन व उत्पादन के मुहिम घर घर पहुंचाने तक की है साथ ही साथ नगर निगम नामित पार्षदों को fingertip Pulse Oximeter और Non-Contact Infrared Thermometer वितरण किया गया ।
इस अवसर पर अनीश अहमद पार्षद, रोचक दरबारी पार्षद, अनूप मिश्रा पार्षद, हरिशचंद्र वाल्मीकि महाप्रबंधक जलकल, एस. के. गुप्ता मुख्य सफाई निरीक्षक, अश्विनी वर्मा सफाई निरीक्षक,श्री अरूण केसरवानी कुटुंब सर्विसेज के संस्थपक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ० प्रीती,जय गोपाल एवं आशीष,राजेश कुमार निषाद, आनंद सोनकर, यास्मीन सिद्दीकी, अलका श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button