Latest
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मिली राहत, घर से कर सकेंगे काम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सोमवार को बड़ी राहत मिली । अब उन्हें घर से कार्य करने की अनुमति मिल गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस आशय का पत्र सोमवार को भेजा गया। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक कार्य 30 अप्रैल तक बंद है। बावजूद इसके शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को विद्यालय जाना होता था। इससे उन पर व उनके परिवार पर कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा था। शिक्षकों में इसे लेकर चिंता भी थी।


