Latest

एडीजी ने दवाओं की काला बाजारी रोकने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रेमडेसिविर इंजेक्शन हो या ऑक्सीजन सिलेंडर, यदि इन जीवन रक्षक चीजों की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो आप सीधे पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं। एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एडीजी प्रेम प्रकाश ने दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए तीन मोबाइल नंबर 9454457727, 9454457728 और 9454457729 जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति इन मोबाइल नंबरों पर दवाओं की कालाबाजारी की सूचना कॉल या व्हाट्सएप से कर सकता है। एडीजी की मानें तो सूचना देने वाले के बारे में कोई भी जानकारी किसी को शेयर नहीं की जाएगी। उसका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस की एक टीम सूचना को सत्यापित करेगी और उसके बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button