शहीद आजाद पर केवल राजनीति कर रही सरकार-बजरंगमुनि उदासीन
प्रयागराज। श्री मीता बाबा आश्रम ठेकमा आज़मगढ़ के महंत बजरंग मुनि उदासीन जी ने सरकार के प्रति अपने कड़े रुख करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को लुभाने एवं अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए सिर्फ अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद जी के नाम का इस्तेमाल कर रही है।

इनका प्रमाण उनका अंत्येष्टि स्थल रसूलाबाद घाट है। जिस अमर सपूत ने इस राष्ट्र के लिए हँसते हँसते अपने प्राणों की आहूति दे दी हम उनसे समबंधित स्थलों की देखभाल तक नहीं कर पा रहे हैं।

ये अत्यंत सोचनीय विषय है। कुम्भ के दौरान उनके चित्रों को तो दीवारों पर उकेरा गया किंतु रसूलाबाद घाट आज भी आवारा पशुओं और शराबियों-जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। जो कि बड़े शर्म की बात है। चन्द्रशेखर आज़ाद की आत्मा को भी सूकून नहीं प्राप्त नहीं हुआ होगा।
हम उनके दाह स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की लड़ाई अंत तक लड़ते रहेंगे। तभी आज़ाद जी की आत्मा को शांति प्राप्त होगी।



