गायत्री मंत्र के साथ संपन्न यज्ञ से गुंजायमान हो गया वातावरण

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान माननीय देवेंद्र पाल वर्मा जी के आवाहन पर तथा संस्था के मंत्री तथा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल के नेतृत्व में पूरे विश्व में गायत्री मंत्र के साथ एक समय यानी सुबह 9:00 बजे एक साथ यज्ञ संपन्न हुआ। जिसका उद्देश्य था करोना के खिलाफ पर्यावरण और वातावरण की शुद्धि हो तथा मानव का कल्याण हो। इस आयोजन में सबसे अच्छी बात रही के लोगों ने जाति समुदाय ऊंच-नीच के भेदभाव को भूलाकर , अपने अपने परिजनों के साथ यज्ञ किया और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि देश पर आई इस आपदा से प्रभु हमारी रक्षा करें। सोशल मीडिया पर साझा हुई वीडियो क्लिपिंग्स फोटोग्राफ्स यह बता रहे हैं कि पूरे विश्व ने कैसे इस कल्याणमयी आयोजन में यज्ञ करके अपनी सशक्त उपस्तिथि दर्ज की ।आर्य प्रतिनिधि सभा की मानव हित के लिए की गई इस अनूठी पहल की चर्चा पूरे विश्व में है।प्रयागराज से भी इस आयोजन में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डा रमा सिंह,आर्य कन्या इन्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य डा सुधा उपाध्याय सहित सभी अध्यापिकाओं ने तथा आर्य समाज चौक के प्रधान श्री रवीन्द्र नाथ जायसवाल तथा मंत्री श्री पी एन मिश्र तथा मदन शर्मा सहित सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों तथा सदस्यों ने भाग लिया।




