कुरैशी समाज के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई छेड़ेगी कांग्रेस

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश में कुरैशी समाज के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई छेड़ेगी । उनके भुखमरी के विरूद्ध सरकार को आगाह किया जायेगा । पार्टी कार्यालय में अपराह्न पत्रकारों को संबोधित करते जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जमुनापार के अध्यक्ष परवेज़ सिद्दीकी ने ये बातें कहीं । सिद्दीकी ने बताया कि सपा सरकार के दौरान 2012 में एनजीटी की गाइडलाइन के कारण हाईकोर्ट के आदेश पर बूचड़खाने बंद कर दिये थे । उनके जगह आधुनिक बूचड़खाने शुरू करने की बात तो दूर समाज पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार हो रहा । कहा कि बकराईद सर पर है किंतु उक्त समुदाय के आय के बारे में कोई योजना नहीं है । प्रदेश महासचिव मो0 असलम ने आरोप लगाया कि पशु बाजार में खरीद- फरोख्त को लेकर कुरैशी समाज को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसके खिलाफ आर-पार की लड़ाई की जायेगी ।प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव फुज़ैल हाशमी , राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, मो0 सरताज़, नूरूल कुरैशी, रेयाज़ कुरैशी, इसरार अहमद, मो0 अनवार, शेर अली, दिलावर हुसैन आदि मौजूद थे ।



