Latest

दरभंगा कालोनी स्थित एक बंगले में निकला साँप सर्पमित्र अंकित टार्जन ने कड़ी मशक्कत के बाद जिंदा बचाया

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दरभंगा कालोनी स्थित एक बँगले में चार दिन पहले एक साँप दिखाई पड़ा लोगों ने उसे मारना चाहा तभी वह साँप बँगले के गार्डन में एक बिल में चला गया,तभी डरे सहमे लोगों ने उस बिल को दोनों तरफ से बन्द करके उसमें फिनायल और काला हिट जैसे जहरों को डाल दिया,चार दिनों से बन्द साँप एकदम से ठंडा पड़ गया और न हिलने डुलने के कारण पूरी शरीर जाम सा हो गया तभी किसी ने अंकित टार्जन के बारे में बताया और आज दिनांक 07/05/2021 को अंकित के पास फोन आया अंकित वहाँ रेस्क्यू पर पहुँचे और उसे वहाँ से सुरक्षित निकाला। फिर कुछ देर कड़ी मेहनत करने के बाद उसमें पूरी तरह से जान आया और आज अंकित ने उसे अरैल के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया।बात चीत करने पर अंकित ने बताया कि वो जीव जंतुओं को जान से ज्यादा चाहते हैं और इनके पर्यावरण में रहने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।

Related Articles

Back to top button